रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर लिमिटेड (Rainbow Children's Medicare Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बुधवार 27 अप्रैल को खुला रहा है। कंपनी करीब 1,595 करोड़ रुपये का ऑफर ला रही है और इसके लिए 29 अप्रैल 2022 तक बोली लगाई जा सकती है। IPO खुलने की तारीख नजदीक आने के साथ ही ग्रे मार्केट में रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर के शेयरों की मांग बढ़ गई है।
