Rainbow Children's Medicare IPO: इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 470 करोड़ रुपए जुटाए

Rainbow Children's Medicare का इश्यू प्राइश 516-542 रुपए तय किया गया है

अपडेटेड Apr 27, 2022 पर 1:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी 1581 करोड़ रुपए का इश्यू लाने वाली है

Rainbow Children's Medicare IPO: मल्टी-स्पेशियालिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल चेन Rainbow Children's Medicare ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले एंकर इनवेस्टर्स से 470 करोड़र रुपए जुटाए हैं। कंपनी का इश्यू 27 अप्रैल को खुलेगा और 29 अप्रैल को बंद होगा।

Rainbow Children's Medicare का इश्यू प्राइश 516-542 रुपए तय किया गया है। कंपनी ने अपने एंकर इनवेस्टर्स को 87 लाख शेयर 542 रुपए प्रति शेयर के भाव पर अलॉट किया है। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स को इश्यू प्राइस के अपर बैंड पर शेयर दिए हैं। कंपनी 1581 करोड़ रुपए का इश्यू लाने वाली है।

LIC बनेगी देश की 5वीं सबसे बड़ी मार्केट वैल्यू वाली कंपनी, IPO के बाद होगा ₹6 लाख करोड़ का मार्केट कैप


Rainbow Children's Medicare के IPO में कुछ हिस्सा फ्रेश इश्यू और कुछ हिस्सा ऑफर फॉल सेल (OFS) का है। इसमें से 280 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे। जबकि 2.4 करोड़ शेयर कंपनी के प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स बेचेंगे।

कंपनी के OFS में जो प्रमोटर हिस्सेदारी बेच रहे हैं उनमें रमेश कंचराला, दिनेश कुमार चिरला और आदर्श कंचराला, प्रमोटर ग्रुप एंटिटी पद्मा कंचराला अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसके अलावा कंपनी के इनवेस्टर्स ब्रिटिश इंटरनेशनल इनवेस्टमेंट और CDC इंडिया अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।