Get App

Ramdevbaba Solvent IPO : पहले दिन निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स, 4.68 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Ramdevbaba Solvent IPO : इसे कुल 1.84 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 39.52 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 18 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 50.27 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 80-85 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 8:59 PM
Ramdevbaba Solvent IPO : पहले दिन निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स, 4.68 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Ramdevbaba Solvent के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

Ramdevbaba Solvent IPO : रामदेवबाबा सॉल्वेंट के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। यह इश्यू आज 15 अप्रैल को 4.68 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 1.84 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 39.52 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 18 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 50.27 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 80-85 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है।

Ramdevbaba Solvent IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

रामदेवबाबा सॉल्वेंट के आईपीओ में सबसे ज्यादा निवेश नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने किया है। वहीं, रिटेल निवेशकों के हिस्से को भी अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है। नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 8.18 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 5.80 गुना भरा है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को अभी कोई सब्सक्रिप्शन नहीं मिला है।

Ramdevbaba Solvent IPO से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें