RateGain Travel Technologies IPO: ट्रैवल टेक्नोलॉजी की इस कंपनी का इश्यू आज यानी 7 दिसंबर को खुला है। कंपनी भारत में हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर को सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (Saas) प्रोवाइड करती है। ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी जैसे मार्केट में RateGain अपने इनोवेशन सॉल्यूशंस, बेहतरीन क्लाइंट बेस और विस्तृत सर्विस से मार्केट हिस्सेदारी बढ़ाने की स्थिति में है।
