RBZ Jewellers IPO : अहमदाबाद स्थित आरबीजेड ज्वैलर्स ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले 21 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने यह रकम आज 18 दिसंबर को तीन एंकर निवेशकों से जुटाई है। गोल्ड ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने एंकर निवेशकों को 100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 21 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। एंकर बुक में तीन निवेशक Negen Capital, PGIM India और BofA Securities Europe शामिल थे।
