Get App

RBZ Jewellers IPO : रिटेल निवेशकों ने दिखाया दम, दूसरे दिन तक 7.15 गुना भरा इश्यू

RBZ Jewellers IPO : 100 करोड़ रुपये के आईपीओ में 21 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 95-100 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है और खुदरा निवेशक 150 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 22 दिसंबर को फाइनल होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 7:15 PM
RBZ Jewellers IPO : रिटेल निवेशकों ने दिखाया दम, दूसरे दिन तक 7.15 गुना भरा इश्यू
RBZ Jewellers के आईपीओ में आज जमकर निवेश हुआ है।

RBZ Jewellers IPO : एंटीक ब्राइडल गोल्ड ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी RBZ Jewellers के आईपीओ में आज जमकर निवेश हुआ है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 7.15 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 5.65 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 79 लाख शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है। निवेशक 21 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी आईपीओ के जरिए 100 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। हालांकि, ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर रिस्पॉन्स ठंडा दिख रहा है। आज 20 दिसंबर को यह 5 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 5 फीसदी

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 3.49 गुना

खुदरा निवेशक- 13.14 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें