Get App

RBZ Jewellers IPO : रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, अंतिम दिन तक 16.49 गुना भरा इश्यू

RBZ Jewellers IPO : इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है। कंपनी आईपीओ के जरिए 100 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। हालांकि, ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर रिस्पॉन्स ठंडा दिख रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में आज 21 दिसंबर को यह फ्लैट कारोबार कर रहा है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 21, 2023 पर 4:38 PM
RBZ Jewellers IPO : रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, अंतिम दिन तक 16.49 गुना भरा इश्यू
RBZ Jewellers के आईपीओ को आज अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

RBZ Jewellers IPO : एंटीक ब्राइडल गोल्ड ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी RBZ Jewellers के आईपीओ को आज अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 16.49 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 12.95 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 79 लाख शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है। कंपनी आईपीओ के जरिए 100 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। हालांकि, ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर रिस्पॉन्स ठंडा दिख रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में आज 21 दिसंबर को यह फ्लैट कारोबार कर रहा है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 13.43 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 9.20 गुना

खुदरा निवेशक- 23.96 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें