Get App

RDC Concrete जनवरी 2025 में लाएगी IPO, 4000 करोड़ रुपये जुटा सकती है कंपनी

RDC Concrete रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) बनाती और बेचती है। इसने हाल ही में देश में अपना 100वां ऑपरेशनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है। यह प्राइवेट और गवर्नमेंट समर्थन वाले इन्फ्रॉस्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से मजबूत मांग के माहौल के बीच मार्च 2025 तक और अधिक विस्तार की योजना बना रही है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 13, 2024 पर 7:56 PM
RDC Concrete जनवरी 2025 में लाएगी IPO, 4000 करोड़ रुपये जुटा सकती है कंपनी
RDC Concrete जनवरी 2025 में आईपीओ लाने की योजना बना रही है।

RDC Concrete IPO : आरडीसी कंक्रीट जनवरी 2025 में आईपीओ लाने की योजना बना रही है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अनिल बंछोर ने 12 जनवरी को मनीकंट्रोल को एक एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में यह जानकारी दी। कंपनी रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) बनाती और बेचती है। इसने हाल ही में देश में अपना 100वां ऑपरेशनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है। कंपनी प्राइवेट और गवर्नमेंट के समर्थन वाले इन्फ्रॉस्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से मजबूत मांग के माहौल के बीच मार्च 2025 तक बड़ी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए और अधिक विस्तार की योजना बना रही है।

CEO का बयान

बंछोर ने कहा, "हमने अगले वित्त वर्ष में 400 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है और इस साल यह लगभग 300 करोड़ रुपये हो रहा है।" उन्होंने कहा कि आईपीओ के माध्यम से जुटाए गए फंड का उपयोग कैपिटल एक्सपेंडिचर में किया जाएगा।

पिछले महीने टाइगर ग्लोबल के समर्थन वाली बिजनेस-टू-बिजनेस कंस्ट्रक्शन मटेरियल मेकर इंफ्रा मार्केट और आरडीसी कंक्रीट के पेरेंट ने आशीष कचोलिया के नेतृत्व में निवेशकों को लगभग 10 फीसदी हिस्सेदारी 2 करोड़ डॉलर में बेच दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें