Regaal Resources IPO: मक्का-बेस्ड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी रीगल रिसोर्सेज का ₹306 करोड़ का आईपीओ, 12 अगस्त को खुल गया है। बोली लगाने के पहले दिन ही इसे निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है और लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार 1.6 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल निवेशकों ने 1.8 गुना, गैर-संस्थागत निवेशक (NII) कैटेगरी में सबसे ज्यादा 2.2 गुना और योग्य संस्थागत खरीदार (QIB) के लिए रिजर्व कोटा 73% सब्सक्राइब हुआ है। पब्लिक इश्यू खुलने के साथ ही इसके GMP में भी भारी उछाल देखने को मिला है। आइए आपको बताते हैं कितना है लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्राइस और क्या आपको इस आईपीओ में निवेश करना चाहिए।
