Resourceful Automobile IPO: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के आईपीओ को आज 26 अगस्त को निवेशकों की दमदार प्रतिक्रिया मिली। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 418.82 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 40.75 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 9.73 लाख शेयर हैं। इश्यू के लिए 117 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया गया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए करीब 12 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE NSE पर होगी।
