Get App

Rite Water Solutions लाएगी 745 करोड़ रुपये का IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात

Rite Water Solutions IPO: राइट वाटर सॉल्यूशंस ने 60 करोड़ रुपये के शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट की योजना बनाई है। अगर ऐसा प्लेसमेंट पूरा हो जाता है, तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा। नए इश्यू से प्राप्त 225 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2025 पर 9:35 PM
Rite Water Solutions लाएगी 745 करोड़ रुपये का IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात
Rite Water Solutions IPO: नागपुर स्थित क्लीन-टेक फर्म राइट वाटर सॉल्यूशंस (इंडिया) आईपीओ लाने की योजना बना रही है।

Rite Water Solutions IPO: नागपुर स्थित क्लीन-टेक फर्म राइट वाटर सॉल्यूशंस (इंडिया) आईपीओ लाने की योजना बना रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 745 करोड़ रुपये जुटाने का है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार आईपीओ में 300 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा कुल 445 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।

Rite Water Solutions IPO के बारे में

OFS के तहत प्रमोटर विनायक शंकरराव गन अपनी 85 करोड़ रुपये तक की हिस्सेदारी बेचेंगे, जबकि अभिजीत विनायक गन 90 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। वहीं, वाटर एक्सेस एक्सेलरेशन फंड SLP अपनी 270 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी का विनिवेश करेगा। कंपनी के प्रमोटर्स के पास कंपनी में 80.13 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 19.87 फीसदी हिस्सेदारी थी। कंपनी के शेयरों को NSE और BSE में लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

राइट वाटर सॉल्यूशंस ने 60 करोड़ रुपये के शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट की योजना बनाई है। अगर ऐसा प्लेसमेंट पूरा हो जाता है, तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा। नए इश्यू से प्राप्त 225 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें