RK Swamy IPO : इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी आरके स्वामी के शेयरों की कल यानी 12 मार्च को लिस्टिंग होने वाली है। जिन लोगों को आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर अलॉट हुए हैं, उन्हें कल निराश होना पड़ सकता है। दरअसल, एनालिस्ट्स का कहना है कि उतार-चढ़ाव वाले बाजार में कंपनी के शेयरों की फ्लैट लिस्टिंग हो सकती है। एनालिस्ट्स ने कहा कि अधिक कंपटीशन और कंपनी की हाई वर्किंग कैपिटल जरूरतों के चलते आरके स्वामी आईपीओ की फ्लैट लिस्टिंग देखने को मिल सकती है। बता दें कि इस आईपीओ को कुल 26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
