Upcoming IPOs: 3 और पब्लिक इश्यू आने को तैयार, SEBI से मिली मंजूरी

Upcoming IPOs: इन तीनों कंपनियों को 26-27 मई, 2026 के दौरान SEBI के ऑब्जर्वेशंस मिले। SEBI की भाषा में ऑब्जर्वेशंस मिलने का मतलब IPO लाने के लिए मंजूरी मिलना होता है। 2 IPO में नए शेयरों के साथ—साथ OFS भी रहेगा

अपडेटेड May 30, 2026 पर 3:02 PM
Story continues below Advertisement
तीनों कंपनियों के शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

3 और कंपनियों के IPO लॉन्च होने की लाइन में हैं। इन्हें कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। ये कंपनियां हैं- रोडेक फार्मा, रेनी स्ट्रिप्स और कृष्णा बिल्डस्पेस। स्टील स्ट्रक्चरल प्रोडक्ट्स बनाने वाली रेनी स्ट्रिप्स लिमिटेड ने दिसंबर 2025 में अपना IPO ड्राफ्ट जमा किया था। वहीं वेट्रनेरी फार्मा (जानवरों की चिकित्सा) क्षेत्र की कंपनी रोडेक फार्मा और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कृष्णा बिल्डस्पेस ने इस साल जनवरी में ड्राफ्ट जमा किए थे।

इन तीनों कंपनियों को 26-27 मई, 2026 के दौरान SEBI के ऑब्जर्वेशंस मिले। SEBI की भाषा में ऑब्जर्वेशंस मिलने का मतलब IPO लाने के लिए मंजूरी मिलना होता है। तीनों कंपनियों के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

Rodec Pharma IPO


रोडेक फार्मा का IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसमें कंपनी के प्रमोटर मुकेश कुमार गुप्ता 56.5 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। कोई नया शेयर जारी नहीं होगा। इसलिए पब्लिक इश्यू से हासिल कमाई में से कंपनी को कुछ नहीं मिलेगा। 1997 में इनकॉरपोरेट हुई Rodec Pharma, जानवरों के लिए फीड सप्लीमेंट बनाती है। साथ ही और जानवरों के डॉक्टर्स, जानवरों की देखभाल करने वालों और जानवर पालने वालों को जानवरों की दवाएं और फीड सप्लीमेंट बेचती है। इसकी एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में है।

Renny Strips के IPO में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही प्रमोटर्स की ओर से 1.2 करोड़ इक्विटी शेयरों का OFS भी होगा। कंपनी नए शेयर जारी करके मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल लुधियाना में स्कैफोल्डिंग और फॉर्मवर्क सिस्टम, ERW (इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंस वेल्डेड) पाइप और ट्यूब बनाने के लिए एक नई यूनिट लगाने में करेगी। इसके अलावा मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को बेहतर बनाने, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट जरूरतों के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल किया जाएगा। रेनी स्ट्रिप्स, माइल्ड स्टील बिलेट्स, वायर रॉड्स, ERW पाइप और ट्यूब, और डिजाइन-बेस्ड स्कैफोल्डिंग और फार्मवर्क सिस्टम जैसे कई तरह के स्ट्रक्चरल प्रोडक्ट्स बनाती है। इनका इस्तेमाल अलग-अलग उद्योगों में होता है।

IPOs This Week: 1 जून से शुरू हफ्ते में 5 नए पब्लिक इश्यू, 2 मेनबोर्ड सेगमेंट से; 4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Krishna Buildspace IPO

गुजरात की कंस्ट्रक्शन कंपनी कृष्णा बिल्डस्पेस के पब्लिक इश्यू में 90 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही मोहनभाई चनाभाई सोरठिया और जयंतीभाई चनाभाई सोरठिया की ओर से 9 लाख शेयरों का OFS रहेगा। कंस्ट्रक्शन और बिल्डिंग सर्विस देने वाली यह कंपनी 1995 में इनकॉरपोरेट हुई थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।