Ruchi Soya की बोर्ड मीटिंग 31 मार्च तक के लिए टली, FPO का इश्यू प्राइस होना था तय

रुचि सोया इंडस्ट्रीज ने अपने FPO के फाइनल इश्यू प्राइस को तय करने के लिए होनी वाली बोर्ड मीटिंग को 31 मार्च तक के लिए टाल दिया है

अपडेटेड Mar 29, 2022 पर 6:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रुचि सोया इंडस्ट्रीज ने 31 मार्च तक के लिए टाली बोर्ड मीटिंग

Ruchi Soya FPO: रुचि सोया इंडस्ट्रीज ने अपने फॉलो-ऑन ऑफर (FPO) के फाइनल इश्यू प्राइस को तय करने के लिए होनी वाली बोर्ड मीटिंग (Board Meeting) को 31 मार्च तक के लिए टाल दिया है। पहले यह मीटिंग आज यानी मंगलवार 29 मई को होने वाली थी।

दरअसल मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने सोमवार 28 मार्च को एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए रुचि सोया के 4,300 करोड़ रुपये के FPO में निवेश करने वाले निवेशकों को अपनी बोली वापस लेने विकल्प दिया है। निवेशक अगर चाहें तो वह 30 मार्च तक अपनी बोली वापस ले सकते हैं।

इसी के चलते रुचि सोया ने अब अपनी बोर्ड मीटिंग 31 मार्च को करने का फैसला किया है, जिसमें यह तय किया जाएगा निवेशकों को शेयर कितने रूपये पर जारी किया जाएगा।


मार्केट रेगुलेटर सेबी ने पाया कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के यूजर्स को इस इश्यू में निवेश करने के लिए कुछ अवांछित मैसेज भेजे गए हैं। इसी के बाद मार्केट रेगुलेटर ने निवेशकों को बोली वापस लेने का यह दुर्लभ मौका दिया है। साथ ही सेबी ने इस मामले में प्रमुख बैंकिंग मैनेजरों को निर्देश दिया है कि वे सभी निवेशकों को ऐसे अवांछित SMS को लेकर आगाह करते हुए मंगलवार और बुधवार को समाचार पत्रों में विज्ञापन दें।

यह भी पढ़ें- 36% तक का तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं ये 6 लॉर्जकैप शेयर, RIL और ICICI बैंक भी शामिल

इससे पहले रुचि सोया का FPO को अपने आखिरी दिन तक 3.6 गुना सब्सक्राइब हुआ। FPO के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 28 मार्च था। रिटेल निवेशकों के हिस्से में कंपनी को 88 फीसदी बोली मिली। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 2.2 गुना भरा। कंपनी को सबसे अधिक 11.75 गुना अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कोटे में मिली।

रुचि सोया ने पिछले हफ्ते कंपनी को पूरी तरह के कर्ज मुक्त बनाने और सेबी के शेयरहोल्डिंग नियमों को पूरा करने के लिए 4,300 करोड़ रुपये का FPO लॉन्च किया था। रुचि सोया के शेयर मंगलवार को 15.19 फीसदी की तेज उछाल के साथ 938.00 रुपये के भाव पर बंद हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।