Ruchi Soya ने कंपनी के FPO के खिलाफ सर्कुलेट हो रहे अवांछित SMS भेजने वालों पर FIR किया

Ruchi Soya FPO: एक दिन पहले 28 मार्च को रुचि सोया का FPO बंद हुआ था, इश्यू बंद होने के कुछ ही घंटों बाद सेबी ने कंपनी पर एक्शन लिया और छोटे निवेशकों को इस इश्यू से निकलने के लिए तीन दिन का वक्त दिया है

अपडेटेड Mar 29, 2022 पर 11:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ruchi Soya FPO: कंपनी का इश्यू आखिरी दिन तक 3.6 गुना सब्सक्राइब हुआ है

रुचि सोया ने 29 मार्च को एक पब्लिक नोटिस जारी कर बताया है कि उसने एक FIR किया है। कंपनी ने यह FIR FPO से जुड़े SMSes भेजने वाले और ये मेसेज की शुरुआत कहां से हुई है, उसके पकड़ने के लिए किया है। कंपनी का 4300 करोड़ रुपए का FPO 28 मार्च को बंद हुआ था।

रुचि सोया ने पब्लिक नोटिस में दी जानकारी में बताया है, "हमारा मानना है कि सोशल मीडिया पर कुछ SMS भेजे जा रहे हैं। इन SMS में हमारे FPO में निवेश को लेकर अटकलें लगाई हैं। इन SMS में कंपनी के इक्विटी शेयर डिस्काउंट पर अवलेबल होने का अनुमान लगाया गया है।"

कंपनी ने आगे बताया है, "हम निवेशकों का ध्यान इस ओर खींचना चाहते हैं कि मार्केट में कंपनी के FPO से जुड़ा जो SMS घूम रहा है वह कंपनी या हमारे किसी डायरेक्टर्स, प्रमोटर, प्रमोटर्स ग्रुप या ग्रुप की कंपनियों की तरफ से जारी नहीं किया गया है। इसलिए सबसे पहले ये मेसेज सर्कुलेट करने वाले के खिलाफ हमने 27 मार्च को हरिद्वार में FIR किया है।"


PVR, Vodafone Idea सहित 3 स्टॉक्स पर F&O के तहत लगा बैन, जान लीजिए डिटेल

मुश्किलें और भी हैं

एक दिन पहले 28 मार्च को रुचि सोया का FPO बंद हुआ था। इश्यू बंद होने के कुछ ही घंटों बाद मार्केट रेगुलेटर ने कंपनी पर एक्शन लिया और छोटे निवेशकों को इस इश्यू से निकलने का मौका दिया। सेबी ने कहा कि 28 से 30 मार्च यानी तीन दिनों के भीतर रुचि सोया के FPO में निवेश करने वाले रिटेल इनवेस्टर्स निकल सकते हैं।

जानिए किस मेसेज पर बाबा रामदेव को है ऐतराज

पतंजलि के यूजर्स को भेजे अवांछित मैसेज में लिखा था, "पतंजलि परिवार के सभी प्रिय सदस्यों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पतंजलि ग्रुप की कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का फॉलो-ऑन ऑफर (FPO) रिटेल निवेशकों के खुल गया है। 28 मार्च को यह इश्यू बंद हो जाएगा। यह इश्यू 615-650 रुपये प्रति शेयर के भाव पर उपलब्ध है, जो बाजार भाव से 30 फीसदी कम है। आप अपने DMAT अकाउंट से इस शेयर के लिए बैंक/ब्रोकर/ASBA/UPI के जरिए निवेश कर सकते हैं।"

सेबी ने इस मामले में प्रमुख बैंकिंग मैनेजरों को निर्देश दिया है कि वे सभी निवेशकों को ऐसे अवांछित SMS को लेकर आगाह करते हुए मंगलवार और बुधवार को समाचार पत्रों में विज्ञापन दें। रुचि सोया ने पिछले हफ्ते कंपनी को पूरी तरह के कर्ज मुक्त बनाने और सेबी के शेयरहोल्डिंग नियमों को पूरा करने के लिए 4,300 करोड़ रुपये का FPO लॉन्च किया था।

आखिरी दिन 3.6 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

रुचि सोया के FPO को सब्सक्राइब करने का आज यानी 28 मार्च आखिरी दिन था। आखिरी दिन तक यह इश्यू 3.6 गुना सब्सक्राइब हुआ। पहले दो दिनों में कंपनी के इश्यू को निवेशकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

रिटेल निवेशकों के हिस्से में कंपनी को 88 फीसदी बोली मिली। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 2.2 गुना भरा। कंपनी को सबसे अधिक 11.75 गुना अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कोटे में मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।