Sah Polymers IPO Allotment: बोरी बनाने वाली दिग्गज कंपनी साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार 9 जनवरी को फाइनल होगा। 66 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह इश्यू 17.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सबसे अधिक खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा सब्सक्राइब हुआ। खुदरा निवेशकों के आरक्षित हिस्से 39.78 गुना बोली मिली थी। अब इसके शेयरों का अलॉटमेंट 9 जनवरी को फाइनल होना है और लिस्टिंग 12 जनवरी को है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर 4 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं यानी कि इसके शेयरों की मार्केट में प्रीमियम भाव पर एंट्री हो सकती है। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 61-65 रुपये था।
