Sai Infinium IPO: साई इनफीनियम अपने IPO के जरिए पैसे जुटाना चाहती है। कंपनी ने इसके लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं। IPO में केवल 1.96 करोड़ नए इक्विटी शेयर रहेंगे। ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। कंपनी टीएमटी बार और एमएस बिलेट्स की मैन्युफैक्चरिंग और शिप की रीसाइक्लिंग के बिजनेस में है। यह साल 2004 में इनकॉरपोरेट हुई थी। कंपनी को पहले साई बंधन इनफीनियम के नाम से जाना जाता था। 30 मार्च, 2024 को साई इनफीनियम और फिडेलिस इंटरनेशनल का विलय हो गया।
