Get App

Sai Silks Kalamandir के IPO को निवेशक नहीं दे रहे भाव, पहले दिन अब तक महज 7% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Sai Silks Kalamandir IPO : ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ को लेकर फीका रिस्पॉन्स है। आज यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 12 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 234 रुपये के भाव पर हो सकती है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 20, 2023 पर 5:12 PM
Sai Silks Kalamandir के IPO को निवेशक नहीं दे रहे भाव, पहले दिन अब तक महज 7% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Sai Silks (Kalamandir) के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।

Sai Silks (Kalamandir) IPO : कपड़े बेचने वाली कंपनी साई सिल्क्स (कालामंदिर) के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 7 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इश्यू को कुल 26.18 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 3.84 करोड़ शेयर हैं। हालांकि, आज सब्सक्रिप्शन का पहला ही दिन है। 1201 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 22 सितंबर तक निवेश का मौका है। कंपनी एंकर निवेशकों से 360.30 करोड़ रुपये पहले ही जुटा चुकी है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) - 0

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 3 फीसदी

रिटेल इन्वेस्टर्स (RII) - 12 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें