Sansera Engineering IPO: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, GMP से जानें कैसी होगी लिस्टिंग

Sansera Engineering IPO: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 सितंबर को हो सकती है

अपडेटेड Sep 22, 2021 पर 12:07 PM
Story continues below Advertisement

Sansera Engineering IPO: ऑटो आंसिलियरी कंपनी Sansera Engineering के शेयरों का आवंटन आज हो सकता है। कंपनी का इश्यू 14 सितंबर को खुला और 16 सितंबर को बंद हुआ था। कंपनी ने 1282.98 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था जो 11.47 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी का इश्यू प्राइस 734-744 रुपए था।

कैसी होगी लिस्टिंग?

ग्रे मार्केट में Sansera Engineering के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 35 रुपए चल रहा है। इस हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड के हिसाब से Sansera Engineering के शेयरों की लिस्टिंग 779 (744+35) रुपए पर हो सकती है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 सितंबर को है। इस बीच अगर ग्रे मार्केट प्रीमियम में बदलाव आता है तो उसका असर लिस्टिंग पर होगा।

Paras Defence IPO: कितना हुआ सब्सक्राइब, क्या है GMP, निवेश से पहले जान लीजिए क्या है जोखिम

अगर आपने भी Sansera Engineering के IPO में निवेश किया था तो हम बता रहे हैं कैसे आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।


इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।

इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।

इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।

अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें। https://ris.kfintech.com/ipostatus/ipos.aspx

इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।

इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-

एप्लिकेशन नंबर

क्लाइंट आईडी

PAN

इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।

आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।

इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।

आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।

जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे उनका पैसा 22 सितंबर तक वापस आ जाएगा। जबकि जिन लोगों को शेयर आवंटित किए जाएंगे उनके डिमैट अकाउंट में 23 सितंबर के शेयर नजर आने लगेंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 24 सितंबर को है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।