Sanstar IPO Listing Strategy: प्लांट-बेस्ड प्रोडक्ट्स बनाने वाली सनस्टार के शेयरों की कल 26 जुलाई को घरेलू मार्केट में लिस्टिंग होने वाली है। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों के प्रीमियम में तेजी से गिरावट आई है लेकिन एक्सपर्ट को लिस्टिंग पर शानदार मुनाफे की गुंजाइश दिख रही है। आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसके शेयर 44 रुपये यानी 46.32 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर पहुंचे थे लेकिन अब यह 27 रुपये पर आ गया। हालांकि इस जीएमपी के हिसाब से 28 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन की गुंजाइश दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और लिस्टिंग के दिन मार्केट के सेंटिमेंट से ही लिस्टिंग गेन तय होता है। आईपीओ के तहत 95 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।
