SAR Televenture IPO: एसएआर टेलीवेंचर के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी का आईपीओ आखिरी दिन 260 गुना से भी अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर शुक्रवार 3 नवंबर को खुले बाबा फूड प्रोसेसिंग (Baba Food Processing) और माइक्रोप्रो सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस (Micropro Software Solutions) के IPO पहले ही दिन पूरी तरह से भर गए। आइए इन तीनों स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (SME) सेगमेंट के IPO के सब्सक्रिप्शन स्टेटस को करीब से देखते हैं-
एसएआर टेलीवेंचर का IPO आखिरी दिन तक 267 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत 32.28 लाख शेयरों को बोली के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे 15.25 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त मिलीं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने कोटे में 715 गुना अधिक बोली लगाई। वहीं रिटेल निवेशकों ने 222 गुना अधिक बोली लगाई, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित शेयरों का कोटा 77 गुना भरा। यह IPO 1 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 3 नवंबर को बंद हुआ। इसके लिए प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया।
बाबा फूड प्रोसेसिंग का IPO 3 नवंबर को बोली के लिए खुला और 7 नवंबर को बंद हो जाएगा। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 72-76 रुपये तय किया गया है। पहले दिन बोली खत्म होने तक इश्यू को 2.82 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल निवेशकों ने 3.72 गुना बोली लगाई, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 1.29 गुना अधिक खरीदारी की, जबकि QIB ने अपने आवंटित कोटा से 1.66 गुना अधिक बोली लगाई।
Micropro Software Solutions
माइक्रोप्रो सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस का IPO शुक्रवार 3 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 7 नवंबर को बंद होगा। पहले दिन बोली खत्म होने तक यह इश्यू 1.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल निवेशकों ने 3.6 गुना अधिक बोली लगाई जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने आवंटित कोटा से 0.35 गुना अधिक खरीदारी की। इश्यू के लिए 81 रुपये प्रति शेयर का फिक्स प्राइस रखा गया है।