Get App

SBI MF IPO की लिस्टिंग के लिए 7 इनवेस्टमेंट बैंकों के नाम तय, 1 अरब डॉलर जुटाने की है योजना

यदि SBI Mutual Fund की लिस्टिंग की योजनाएं सफल रहती हैं तो यह दलाल स्ट्रीट पर आगाज करने वाला पांच घरेलू Mutual Fund होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 8:33 AM
SBI MF IPO की लिस्टिंग के लिए 7 इनवेस्टमेंट बैंकों के नाम तय, 1 अरब डॉलर जुटाने की है योजना
SBI ने दिसंबर, 2021 में SBI MF की लिस्टिंग की योजना का किया था ऐलान

SBI MF IPO : मेगा IPO के लॉन्च और 1 अरब डॉलर तक की पूंजी जुटाने की तैयारियों में लगे भारत के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इस काम के लिए सात इनवेस्टमेंट बैंकों के एक सिंडीकेट को चुना है। मनीकंट्रोल को कई सूत्रों के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुई है। SBI Mutual Fund का दिसंबर, 2021 तक औसत असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) मासिक रूप से 6.2 लाख करोड़ रुपये रहा है।

जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स (equity mutual funds) में 14,887 करोड़ रुपये का मजबूत इनफ्लो दर्ज किया गया था, जिसमें इस महीने के लिए सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लांस (SIP) की तरफ से म्यूचुअल फंड्स में किया गया 11,517 करोड़ रुपये का योगदान शामिल है।

शेयरों की सेकेंडरी सेल हो सकता है प्रस्तावित IPO

एक सूत्र ने बताया, “एसबीआई (SBI), एसबीआई एमएफ को अपना एक नगीना मानती है और लिस्टिंग के जरिये उसकी वैल्यू अनलॉक करने पर विचार कर रही है। प्रस्तावित IPO पूरी तरह शेयरों की सेकेंडरी सेल हो सकता है, जिसमें एसबीआई (SBI) अपनी 6 फीसदी और अमुंडी (Amundi) 4 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।” एसबीआई एमएफ, एसबीआई और फ्रांस की अग्रणी बीमा कंपनी अमुंडी असेट मैनेजमेंट (Amundi Asset Management) का एक ज्वाइंट वेंचर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें