Get App

Scoda Tubes IPO allotment: आज हो सकता है अलॉटमेंट आउट, जानिए क्या है लेटेस्ट GMP?

Scoda Tubes IPO: स्टेनलेस स्टील ट्यूब्स और पाइप्स बनाने वाली कंपनी स्कोडा ट्यूब्स के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन शुक्रवार को इसे कुल 53.78 गुना सब्सक्राइब किया गया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 2:33 PM
Scoda Tubes IPO allotment: आज हो सकता है अलॉटमेंट आउट, जानिए क्या है लेटेस्ट GMP?
रिटेल निवेशकों के कोटे को 19.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था

Scoda Tubes IPO Allotment: स्कोडा ट्यूब्स IPO के शेयरों का अलॉटमेंट आज 2 जून को जारी होने की संभावना है। कंपनी के ऑफिशियल रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Link Intime India Pvt Ltd) की वेबसाइट पर निवेशक अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। स्कोडा ट्यूब्स का ₹220 करोड़ का IPO 28 मई से 30 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसे 53.78 गुना बंपर सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी के शेयर 4 जून को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

सब्सक्रिप्शन में निवेशकों का दिखा जबरदस्त उत्साह

स्टेनलेस स्टील ट्यूब्स और पाइप्स बनाने वाली कंपनी स्कोडा ट्यूब्स के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन शुक्रवार को इसे कुल 53.78 गुना सब्सक्राइब किया गया। NSE के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी द्वारा ऑफर किए गए 1.18 करोड़ शेयरों के मुकाबले 63.70 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 113.03 गुना, QIBs की श्रेणी को 69.51 गुना वहीं रिटेल निवेशकों के कोटे को 19.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹66 करोड़ जुटाए थे।

कैसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस?

जिन निवेशकों ने स्कोडा ट्यूब्स के IPO में आवेदन किया है, वे अपना अलॉटमेंट स्टेटस कंपनी के ऑफिशियल रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Link Intime India Pvt Ltd) की वेबसाइट पर अपने एप्लिकेशन नंबर या पैन (PAN) डिटेल का उपयोग करके चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टेटस BSE और NSE की वेबसाइटों पर भी देखा जा सकता है। आप इन आसान तरीकों का पालन करते हुए अपना स्टेटस देख सकते हैं:

लिंक इनटाइम पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के स्टेप्स:

1. इस लिंक पर जाएं: https://linkintime.co.in/initial_offer/

सब समाचार

+ और भी पढ़ें