पेटीएम के IPO की विफलता के बाद मार्केट रेगुलेटर सेबी किसी भी आईपीओ को मंजूरी देते समय अब कुछ अधिक सतर्क हो गया है। सेबी ने हाल ही में ओरावेल स्टेज लिमिटेड समेत आधा दर्जन कंपनियों के आईपीओ कागजात लौटाए हैं। बता दें कि ओरावेल स्टेज ट्रैवल टेक फर्म ओयो (OYO) की पेरेंट कंपनी है। इन कंपनियों को कुछ अपडेट के साथ फिर से आईपीओ कागजात फाइल करने के लिए कहा गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई कंपनियों के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में सेबी अब किसी भी आईपीओ को मंजूरी देने में सख्ती दिखा रहा है।
