Get App

Senco Gold IPO : 11 जुलाई को फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत, जानिए डिटेल

Senco Gold IPO : सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों की निगाह शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है। शेड्यूल के मुताबिक आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 11 जुलाई को फाइनल हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 14 जुलाई को होने की संभावना है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 6:02 PM
Senco Gold IPO : 11 जुलाई को फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत, जानिए डिटेल
ज्वेलरी कंपनी Senco Gold के आईपीओ को 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

Senco Gold IPO : ज्वेलरी कंपनी Senco Gold के आईपीओ को 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसके तहत, सभी कैटेगरी में निवेशकों ने जमकर निवेश किया और यह कुल 73.35 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों की निगाह शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है। शेड्यूल के मुताबिक आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 11 जुलाई को फाइनल हो सकता है। असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 12 जुलाई को शुरू हो जाएगी। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 14 जुलाई को होने की संभावना है।

73.35 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Senco Gold के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन सभी कैटेगरी में निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। इसमे सबसे ज्यादा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने निवेश किया है। QIB के लिए आरक्षित हिस्से को 180.94 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के हिस्से को 65 गुना और रिटेल निवेशकों (RII) के हिस्से को 15.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कुल मिलाकर यह इश्यू 73.35 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

ग्रे मार्केट का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें