Senco Gold IPO : ज्वेलरी कंपनी Senco Gold के आईपीओ को आज 6 जुलाई को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यह इश्यू अब तक 73.35 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 69,08,53,517 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 94,18,603 शेयर हैं। कंपनी ने इसके लिए 301-307 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। 21 एंकर निवेशकों से कुल 121.49 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए गए हैं। सेनको गोल्ड इश्यू के जरिए 405 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।
