पहले ही दिन 58% मुनाफा दे सकता है शेयर, IPO 93 गुना हुआ था सब्सक्राइब, GMP पहुंचा ₹230 के पार

Senores Pharma IPO: गुजरात की दवा कंपनी सेनोरेस फार्मा अगले हफ्ते 30 दिसंबर को शेयर बाजार में एंट्री करने वाली है। कंपनी के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। 20 से 24 दिसंबर के बीच खुले इस आईपीओ को कुल 93.41 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी अपने IPO से कुल करीब 582 करोड़ रुपये जुटाएगी

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 7:17 PM
Story continues below Advertisement
Senores Pharma IPO: कंपनी के शेयर 30 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं

Senores Pharma IPO: गुजरात की दवा कंपनी सेनोरेस फार्मा अगले हफ्ते 30 दिसंबर को शेयर बाजार में एंट्री करने वाली है। कंपनी के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। 20 से 24 दिसंबर के बीच खुले इस आईपीओ को कुल 93.41 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी अपने IPO से कुल करीब 582 करोड़ रुपये जुटाएगी। वहीं एंकर निवेशकों से इसने पहले ही 260.6 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

ग्रे मार्केट में सेनोरेस फार्मा के शेयर 230 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यह इसके इश्यू प्राइस से करीब 58.8 प्रतिशत अधिक है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट फिलहाल इस शेयर के इसके इश्यू प्राइस से करीब 58.8 फीसदी अधिक यानी 621 रुपये पर सूचीबद्ध होने का अनुमान जता रहा है।

बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है। मार्केट एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि निवेश के फैसले हमेशा ग्रे मार्केट के संकेतों के बजाय कंपनी की वित्तीय सेहत के आधार पर होने चाहिए।


सेनोरेस फार्मा के IPO का प्राइस बैंड 372 से 391 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी के शेयर 30 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने वाले हैं। IPO का लॉट साइज 38 इक्विटी शेयरों का था और रिटेल निवेशकों के लिए इस IPO में न्यूनतम निवेश राशि 14,858 रुपये थी।

कंपनी के बारे में

कंपनी का बिजनेस मुख्य रूप से अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के रेगुलेटेड मार्केट्स पर फोकस्ड है, जबकि 43 देशों में उभरते बाजारों में इसकी मौजूदगी है। यह क्रिटिकल केयर इंजेक्टेबल्स और एपीआई (एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट्स) भी बनाती है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन हेल्दी रहा है। इसका नेट प्रॉफिट मार्च 2024 को समाप्त वर्ष में लगभग चार गुना बढ़कर 32.7 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 8.4 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 के दौरान रेवेन्यू पांच गुना बढ़कर 214.5 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 35.3 करोड़ रुपये था। सितंबर 2024 को समाप्त छह महीने की अवधि में लाभ 181 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 23.94 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें- Amber Enterprises share: 8 दिन में 26% की मजबूत रैली, इस खबर के बीच जमकर हो रही खरीदारी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।