Get App

पहले ही दिन 58% मुनाफा दे सकता है शेयर, IPO 93 गुना हुआ था सब्सक्राइब, GMP पहुंचा ₹230 के पार

Senores Pharma IPO: गुजरात की दवा कंपनी सेनोरेस फार्मा अगले हफ्ते 30 दिसंबर को शेयर बाजार में एंट्री करने वाली है। कंपनी के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। 20 से 24 दिसंबर के बीच खुले इस आईपीओ को कुल 93.41 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी अपने IPO से कुल करीब 582 करोड़ रुपये जुटाएगी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 25, 2024 पर 7:17 PM
पहले ही दिन 58% मुनाफा दे सकता है शेयर, IPO 93 गुना हुआ था सब्सक्राइब, GMP पहुंचा ₹230 के पार
Senores Pharma IPO: कंपनी के शेयर 30 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं

Senores Pharma IPO: गुजरात की दवा कंपनी सेनोरेस फार्मा अगले हफ्ते 30 दिसंबर को शेयर बाजार में एंट्री करने वाली है। कंपनी के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। 20 से 24 दिसंबर के बीच खुले इस आईपीओ को कुल 93.41 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी अपने IPO से कुल करीब 582 करोड़ रुपये जुटाएगी। वहीं एंकर निवेशकों से इसने पहले ही 260.6 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

ग्रे मार्केट में सेनोरेस फार्मा के शेयर 230 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यह इसके इश्यू प्राइस से करीब 58.8 प्रतिशत अधिक है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट फिलहाल इस शेयर के इसके इश्यू प्राइस से करीब 58.8 फीसदी अधिक यानी 621 रुपये पर सूचीबद्ध होने का अनुमान जता रहा है।

बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है। मार्केट एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि निवेश के फैसले हमेशा ग्रे मार्केट के संकेतों के बजाय कंपनी की वित्तीय सेहत के आधार पर होने चाहिए।

सेनोरेस फार्मा के IPO का प्राइस बैंड 372 से 391 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी के शेयर 30 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने वाले हैं। IPO का लॉट साइज 38 इक्विटी शेयरों का था और रिटेल निवेशकों के लिए इस IPO में न्यूनतम निवेश राशि 14,858 रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें