Shadowfax Tech IPO: शेयर 28 जनवरी को होंगे लिस्ट, क्या शेयर खरीदें, होल्ड करें या बेच दें?

इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 118-124 रुपये था। इस प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर कंपनी की वैल्यूएशन 7,100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह आईपीओ 2.72 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 8:58 PM
Story continues below Advertisement
इस कंपनी में फ्लिपकार्ट, टीपीजी, एट रोड्स वेंचर्स, मिरै एसेट वेंचर्स और नोकिया ग्रोथ फंड्स ने निवेश किए हैं।

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 28 जनवरी को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। यह आईपीओ 2.72 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था। एनएसई के डेटा के मुताबिक, इस आईपीओ में निवेशकों ने 24.23 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई थी, जबकि कंपनी ने 8.9 करोड़ शेयर इश्यू में ऑफर किए थे।

एंकर इनवेस्टर्स ने किए 856 करोड़ निवेश

Shadowfax Technologies ने आईपीओ ओपन होने से एक दिन पहले एंकर इनवेस्टर्स से 856 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 118-124 रुपये था। इस प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर कंपनी की वैल्यूएशन 7,100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।


2,300 से ज्यादा शहरों में कंपनी की सेवाएं

कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च महेश एम ओझा ने कहा कि शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी एक टेक्नोलॉजी आधारित और एसेट लाइट लॉजिस्टिक्स कंपनी है। इसका फोकस एक्सप्रेस पार्सल, रिवर्स लॉजिस्टिक्स और क्विक कॉमर्स सर्विसेज पर है। यह 2,300 से ज्यादा शहरों और 14,700 पिन कोड्स के लिए अपनी सेवाएं देती है। इसके क्लाइंट्स में Flipkart, Meesho, Swiggy, Blinkit और Nykaa जैसी कंपनियां हैं।

वैल्यूएशन प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से ज्यादा

उन्होंने कहा कि हालांकि, कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी है और प्रॉफिट कमाने की क्षमता बढ़ रही है, लेकिन वैल्यूएशन देल्हीवरी जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा है। इस बिजनेस में काफी प्रतिस्पर्धा भी है। कस्टमर कंस्ट्रेशन रिस्क भी है। इसके रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा सिर्फ कुछ बड़े क्लाइंट्स से आता है।

शॉर्ट टर्म इनवेस्टर्स प्रॉफिट बुक कर सकते हैं

उनका कहना है कि इंडस्ट्री के आउटलुक को देखते हुए यह शेयर ज्यादा रिस्क लेने वाले इनवेस्टर्स के लिए सही हो सकता है। ऐसे निवेशक जिन्होंने लंबी अवधि के लिए आईपीओ में पैसा लगाया था, वे अपने शेयर होल्ड कर सकते हैं। शॉर्ट टर्म के लिए पैसे लगाने वाले इनवेस्टर्स लिस्टिंग पर प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। नए इनवेस्टर्स लिस्टिंग के बाद शेयरों में निवेश करने के लिए सही मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं। शैडोफैक्स के शेयरों पर अनऑफिशियल मार्केट में फ्लैट जीएमपी चल रहा है।

शैडोफैक्स में कई बड़े इनवेस्टर्स का निवेश

इस कंपनी में फ्लिपकार्ट, टीपीजी, एट रोड्स वेंचर्स, मिरै एसेट वेंचर्स और नोकिया ग्रोथ फंड्स ने निवेश किए हैं। शैडोफैक्स कई तरह के क्लाइंट्स को सेवाएं देती है। इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में शैडोफैक्स का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 1,806 करोड़ रुपये रहा, जो प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले कम है। ब्लूडार्ट का 2,991 करोड़ और देल्हीवेरी का 4,853 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें: Upcoming IPOs: हो जाएं तैयार? शेयर बाजार में इस हफ्ते खुलेंगे 5 नए आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ सबसे ज्यादा

साल दर साल आधार पर शैडोफैक्स की रेवेन्यू ग्रोथ सबसे ज्यादा 68 फीसदी है। प्रॉफिट कमाने के मामले में ब्लूडार्ट सबसे आगे है। इसका छह महीने का प्रॉफिट 130 करोड़ रुपये रहा, जब देल्हीवेरी का 41 करोड़ और शैडोफैक्स का 21 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।