Shiprocket IPO: 102 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद अलॉटमेंट आज, शेयर मिले या नहीं ऐसे करें चेक

Shiprocket IPO: शिपरॉकेट का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त को खुला था और 14 अगस्त को बंद हुआ। QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 125.20 गुना, NII के लिए रिजर्व हिस्सा 92.58 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 48.38 गुना, एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 58.85 गुना भरा

अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 8:34 AM
Shiprocket की लिस्टिंग 19 अगस्त को NSE और BSE पर होने वाली है।

ई-कॉमर्स इनेबलमेंट कंपनी शिपरॉकेट का ₹1,617.48 करोड़ का IPO 102.28 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। अब आज, 17 अगस्त को अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। उसके बाद कंपनी की लिस्टिंग 19 अगस्त को NSE और BSE पर होगी। शिपरॉकेट एक शिपिंग प्रोवाइडर से डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड्स और MSMEs के लिए एक फुल-स्टैक ई-कॉमर्स इनेबलर बन चुकी है। इसका मतलब हुआ कि एक ऐसी कंपनी या प्लेटफॉर्म जो किसी​ बिजनेस को ऑनलाइन ले जाने, चलाने और बढ़ाने के लिए शुरू से अंत तक सभी सर्विसेज और तकनीकी समाधान देती हो।

जिन लोगों ने Shiprocket IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

Kfin Technologies की वेबसाइट से

  • https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
  • IPO में Shiprocket सिलेक्ट करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, PAN और डीमैट अकाउंट में से किसी एक को सिलेक्ट कर डिटेल्स एंटर करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।


BSE से कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Shiprocket IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल्स एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।

शिपरॉकेट का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त को खुला था और 14 अगस्त को बंद हुआ। इसमें ₹885.50 करोड़ के 9.13 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹731.98 करोड़ के 7.55 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। IPO का फाइनल इश्यू प्राइस ₹97 प्रति शेयर है। IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 125.20 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 92.58 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 48.38 गुना भरा। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 58.85 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

इस IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल मार्केटिंग पहलों में निवेश, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर व क्षमताओं में निवेश के लिए, कर्ज चुकाने के लिए, पहले से न पता अधिग्रहणों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए औरआम कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा। ग्रे मार्केट में शिपरॉकेट का शेयर 32.99 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 727.42 करोड़ रुपये जुटाए थे।

IPOs This Week: नए हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट में खुलेंगे 6 नए इश्यू, ₹5600 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश

कंपनी की वित्तीय सेहत

Shiprocket का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 24 प्रतिशत बढ़कर ₹2,077.42 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 6 प्रतिशत घटकर ₹79.25 करोड़ पर आ गया। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी पर ₹242 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान शिपरॉकेट का रेवेन्यू ₹1,674.82 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹79.25 करोड़ रहा था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।