Get App

Titan-Kalyan Jewellers को टक्कर देने आ रही Senco Gold, आज खुल गया आईपीओ, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

Senco Gold IPO: गहने बेचने वाली दिग्गज कंपनी सेन्को गोल्ड (Senco Gold) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। लिस्ट होने के बाद यह लिस्टेड मार्केट में टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाइटन (Titan) और कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) को टक्कर देगी। चेक करें ग्रे मार्केट में क्या स्थिति है और निवेश को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 04, 2023 पर 12:55 PM
Titan-Kalyan Jewellers को टक्कर देने आ रही Senco Gold, आज खुल गया आईपीओ, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
Senco Gold एंड डायमंड्स ब्रांड के तहत यह कंपनी देश भर में गहने बेचती है। यह कंपनी न सिर्फ सोने-चांदी, प्लेटनिम, डायमंड और बाकी मेटल्स के गहने बेचती है बल्कि यह कॉस्ट्यूम ज्वैलरी, सोने-चांदी के सिक्के और चांदी के बर्तन भी बेचती है। (File Photo)

Senco Gold IPO: गहने बेचने वाली दिग्गज कंपनी सेन्को गोल्ड (Senco Gold) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इसके मजबूत फंडामेंटल्स और बेहतर आउटलुक को देखते हुए एनालिस्ट्स इसे लेकर पॉजिटिव दिख रहे हैं। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से यह 120 रुपये यानी करीब 38 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। इसकी पियर्स टाइटन (Titan) और कल्याण ज्वैलर्स इत्यादि हैं।

Senco Gold IPO की डिटेल्स

सेन्को गोल्ड के 405 करोड़ रुपये के आईपीओ में 6 जुलाई तक पैसे लगा सकते हैं। इस इश्यू के तहत 270 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 135 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 301-317 रुपये का प्राइस बैंड और 47 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB),15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें