Shree Marutinandan Tubes IPO : श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स का आईपीओ 12 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी इश्यू के जरिए 14.30 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 16 जनवरी तक निवेश का मौका होगा। आईपीओ के तहत 10 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। कंपनी ने इश्यू के लिए 143 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 19 जनवरी को BSE SME पर होने की संभावना है। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारियों दी है।
