Shree Tirupati Balajee IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹51 करोड़, आज 5 सितंबर से खुल रहा इश्यू; ग्रे मार्केट में क्या है स्टेटस

Shree Tirupati Balajee IPO: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 16 प्रतिशत बढ़कर 552.82 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 478.14 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान शुद्ध मुनाफा 74 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 36.07 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 में 20.72 करोड़ रुपये था। श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी के प्रमोटर ​बिनोद कुमार अग्रवाल हैं

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 9:06 AM
Shree Tirupati Balajee IPO 9 सितंबर को क्लोज होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 12 सितंबर को होगी।

Shree Tirupati Balajee IPO: श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का पब्लिक इश्यू आज 5 सितंबर से खुल रहा है। IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने 6 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 50.90 करोड़ रुपये जुटाए। NAV कैपिटल एमर्जिंग स्टार फंड, चाणक्य अपॉर्च्युनिटीज फंड I और नेक्स्ट ऑर्बिट ग्रोथ फंड III ने कंपनी में 10-10 करोड़ रुपये का निवेश किया। एंकर बुक में भाग लेने वाले अन्य इनवेस्टर्स में सेंट कैपिटल फंड, स्टेपट्रेड रिवॉल्यूशन फंड और एस्ट्रॉन कैपिटल VCC-Arven शामिल हैं, जिन्होंने 20.9 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

श्री तिरुपति बालाजी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने एंकर इनवेस्टर्स को 83 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 61.32 लाख इक्विटी शेयरों का एलोकेशन फाइनल किया है। श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी फ्लेक्सिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर (FIBCs), यानि बड़े फ्लेक्सिबल बैग और अन्य इंडस्ट्रियल पैकेजिंग प्रोडक्ट जैसे बुने हुए बोरे, वुवन फैब्रिक, नैरो फैब्रिक और टेप बनाती और बेचती है। इसका कारोबार देश के साथ-साथ विदेश में भी है।

कंपनी कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है और केमिकल्स, एग्रोकेमिकल्स, फूड, माइनिंग, वेस्ट डिस्पोजल, कृषि, लु​ब्रिकेंट्स और खाद्य तेल सहित विभिन्न उद्योगों के क्लाइंट्स की बल्क पैकेजिंग जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी की ऑनरेबल पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड (HPPL), श्री तिरुपति बालाजी FIBC लिमिटेड (STBFL) और जगन्नाथ प्लास्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड (JPPL) नामक सब्सिडियरी हैं।


कितना है प्राइस बैंड

Shree Tirupati Balajee IPO के लिए प्राइस बैंड 78-83 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 180 शेयर है। IPO में 122.43 करोड़ रुपये के 1.48 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही 47.23 करोड़ रुपये के 57 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। कंपनी अपने इश्यू से 169.65 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO 9 सितंबर को क्लोज होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 12 सितंबर को होगी। IPO के लिए Pnb Investment Services Ltd और Unistone Capital Pvt Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। Link Intime India Private Ltd रजिस्ट्रार है।

PN Gadgil Jewellers IPO का प्राइस बैंड फिक्स्ड, चेक करें कारोबारी सेहत

IPO के पैसों का कैसे इस्तेमाल करेगी Shree Tirupati Balajee

कंपनी अपने IPO में नए शेयर जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल उधारी को आंशिक तौर पर या पूरी तरह चुकाने में, सब्सिडियरीज में निवेश के लिए, सब्सिडियरीज का कर्ज चुकाने के​ लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। कंपनी के प्रमोटर ​बिनोद कुमार अग्रवाल हैं। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के​ लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के​ लिए रिजर्व है।

ग्रे मार्केट से क्या संकेत

ग्रे मार्केट में Shree Tirupati Balajee के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 83 रुपये से 25 रुपये या 30.12 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बेसिस पर शेयर 108 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Bajaj Housing Finance के बाद कई बड़ी NBFCs के आ सकते हैं IPO, एक साल के अंदर इन 3 की बाजार में हो सकती है एंट्री

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।