52 रुपये का शेयर ₹60 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन इस IPO ने दिया 15.38 फीसदी का दमदार मुनाफा

Silkflex Polymers IPO Listing: सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स के शेयरों ने बुधवार 15 मई को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर अपने इश्यू प्राइस से 15.38 फीसदी के प्रीमियम के साथ 60 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स के शेयरों का इश्यू प्राइस 52 रुपये था। इसका मतलब है कि इस आईपीओ में पैसा लगान वाले निवेशकों को पहले दिन 15.38 फीसदी का लाभ मिला है

अपडेटेड May 15, 2024 पर 10:22 AM
Silkflex Polymers IPO Listing: इस आईपीओ को कुल 39.30 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था

Silkflex Polymers IPO Listing: सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स के शेयरों ने बुधवार 15 मई को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर अपने इश्यू प्राइस से 15.38 फीसदी के प्रीमियम के साथ 60 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स के शेयरों का इश्यू प्राइस 52 रुपये था। इसका मतलब है कि इस आईपीओ में पैसा लगान वाले निवेशकों को पहले दिन 15.38 फीसदी का लाभ मिला है। सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स का आईपीओ 7 से 10 मई के बीच बोली के खुला था। आखिरी दिन तक इस आईपीओ को कुल 39.30 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था।

सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स ने अपने आईपीओ के जरिए कुल 33.04 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे कुल 12.98 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों को 35.97 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं 'अन्य' कैटेगरी में इसे कुल 36.59 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला।

सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 52 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों का था और इसने इससे करीब 18.11 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने बताया था कि वह आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल जमीन खरीदने, प्लांट और मशीनरी को खरीदने से जुड़े कैपिटल एक्पेंडिचर, वर्किंग कैपिटल जरूरत और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।


श्रेनी शेयर्स इस आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ रजिस्ट्रार है।

कंपनी के बारे में

यह कंपनी मलेशिया में स्थित सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स एसडीएन के बनाए टेक्सटाइल प्रिटिंग इंक्सऔर पानी आधारित वुड कोटिंग पॉलिमर बेचती है। कंपनी 108 टेक्सटाइल प्रिटिंग इंक प्रोडक्ट और 51 वुड कोटिंग पॉलिमर उत्पाद पेश करती है और इसकी क्षमता 1,000 मीट्रिक टन प्रति माह है। कंपनी ने सिल्कफ्लेक्स की वाटर-आधारित टेक्सटाइल प्रिटिंग इंक की मार्केटिंग के लिए 1 अक्टूबर 2016 को सिल्कफ्लेक्स मलेशिया के साथ एक डिस्ट्रीब्यूशन और सेल्स समझौता हासिल किया।

कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 के पहले 9 महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 33.48 करोड़ रुपये रहा था और इसका शुद्ध मुनाफा 2.57 करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का 34.21 करोड़ रुपये और इसका शुद्ध लाभ 79 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें- Aadhar Housing Finance IPO Listing: फ्लैट लिस्टिंग ने किया निराश, आधार हाउसिंग फाइनेंस की ऐसी है कारोबारी सेहत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।