Smartworks Coworking Spaces IPO: स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक कंपनी की योजना नए शेयरों को जारी करने की है और साथ ही साथ कंपनी के प्रमोटर्स भी ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे। वहीं अगर कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए पैसे जुटाती है तो जितना पैसा जुटाएगी, उतना नए शेयरों में कम कर दिया जाएगा।
Smartworks Coworking Spaces IPO की डिटेल्स
स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज के आईपीओ के तहत 550 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। हालांकि कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 110 करोड़ रुपये जुटा सकती है। अगर ऐसा होता है तो आईपीओ के तहतनए शेयरों का साइज कम हो सकता है। इसके अलावा ड्राफ्ट के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए 67.59 लाख रुपये के शेयरों की भी बिक्री कर सकते हैं। अब आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 282.30 करोड़ रुपये नए सेंटर में फिट-आउट से जुड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर और इन नए सेंटर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट पर खर्च होंगे। इसके अलावा 140 करोड़ रुपये से कंपनी लोन चुकाएगी और बाकी पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में खर्च होगा।
Smartworks Coworking Spaces की कैसी है कारोबारी सेहत?
स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज अहम जगहों पर बड़ी प्रॉपर्टीज को लीज पर लेकर इसे फुल्ली सर्विस्ड और टेक-एनेबल्ड कैंपस में तैयार करती है। इनमें कैफेटेरिया, स्पोर्ट्स जोन, जिम, क्रेचेज, मेडिकल सेंटर इत्यादि भी होते हैं। यह सभी प्रकार की कंपनियों को सर्विसेज मुहैया कराती है। हालांकि इसका फोकस 300 से अधिक सीट वाले मीडियम से लॉर्ज कंपनियों पर है। इसका कारोबार मुख्य रूप से बेंगलुरु, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, हैदराबाद, गुरुग्राम और चेन्नई में फैला हुआ है। मार्च 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसका कॉमर्शियल ऑफिस स्पेस ककीब 84.12 करोड़ वर्ग फुट था जो कंपनी के आईपीओ ड्राफ्ट के मताबिक 2027 के आखिरी तक 6.71 फीसदी की सालाना दर से बढ़कर 107.93 करोड़ वर्ग फुट पहुंच सकता है।