Earthstahl & Alloys IPO: कास्ट आयरन लम्प्स और डक्टल आयरन पाइप फिटिंग्स बनाने वाली दिग्गज एसएमई Earthstahl & Alloys का आईपीओ कल सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। 13 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 38-40 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसके शेयरों की ग्रे मार्केट में अच्छी मांग दिख रही है। ग्रे मार्केट में Earthstahl के शेयर 16 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।
