Sollfege Smart Electronics IPO: 30 सितंबर से ₹21 करोड़ का इश्यू खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Sollfege Smart Electronics का 21.78 करोड़ रुपये का IPO 30 सितंबर को खुलेगा। इश्यू प्राइस 55 रुपये है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2.20 लाख रुपये लगाने होंगे। कंपनी 12 नए शोरूम खोलने की तैयारी में है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Sep 27, 2026 पर 9:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी IPO के जरिए 39.60 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी।

Sollfege Smart Electronics IPO: स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबार से जुड़ी कोलकाता की Sollfege Smart Electronics Limited अपना IPO ला रही है। कंपनी का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए 5 अक्टूबर तक मौका मिलेगा। कंपनी के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

IPO की पूरी डिटेल

कंपनी IPO के जरिए 39.60 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी। हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। इश्यू प्राइस 55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस हिसाब से IPO का कुल साइज 21.78 करोड़ रुपये है।


इस इश्यू का मार्केट लॉट 2,000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए 2.20 लाख रुपये लगाने होंगे।

HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन तीन लॉट का है। यानी उन्हें कम से कम 3,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए 3.30 लाख रुपये की जरूरत होगी।

इस IPO के लिए Finshore Management Services Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर है। Kfin Technologies Ltd. इश्यू की रजिस्ट्रार है।

IPO के पैसे का क्या होगा?

कंपनी IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने में करेगी। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा नए शोरूम खोलने पर खर्च होगा।

कंपनी 12 नए शोरूम खोलने के लिए 8.54 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे उसका रिटेल नेटवर्क बढ़ेगा। साथ ही ग्राहकों तक पहुंच भी मजबूत करने की योजना है।

कंपनी 9.67 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए रखेगी। बाकी 1.80 करोड़ रुपये सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च किए जाएंगे।

प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट पर फोकस

Sollfege Smart Electronics प्रीमियम ऑडियो, वीडियो और स्मार्ट होम ऑटोमेशन सॉल्यूशन के कारोबार में है। कंपनी अपने 'एक्सपीरियंस सेंटर' के जरिए ग्राहकों को प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है।

कंपनी का फोकस प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट और स्मार्ट लिविंग से जुड़े बाजार पर है। नए शोरूम के जरिए इस कारोबार को और बढ़ाने की योजना है।

मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कहा?

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने प्रीमियम ऑडियो, वीडियो और स्मार्ट होम ऑटोमेशन के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत की है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का अगला फोकस बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने, ग्राहक अनुभव बेहतर करने और प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट व स्मार्ट लिविंग के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बनाने पर है।

तीन साल में बढ़ी कंपनी की कमाई

Sollfege Smart Electronics के फाइनेंशियल प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है। कंपनी की कुल इनकम FY23 में 12.74 करोड़ रुपये थी। यह FY24 में बढ़कर 19.84 करोड़ रुपये और FY25 में 21.28 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी का EBITDA भी लगातार बढ़ा है। FY23 में यह 0.66 करोड़ रुपये था। FY24 में बढ़कर 1.73 करोड़ रुपये और FY25 में 3.24 करोड़ रुपये हो गया।

PAT यानी टैक्स के बाद मुनाफा भी बढ़ा है। FY23 में यह 0.36 करोड़ रुपये था। FY24 में 1.76 करोड़ रुपये और FY25 में 2.13 करोड़ रुपये रहा।

FY25 के आंकड़ों में कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सुधार दिखता है। EBITDA और PAT में बढ़ोतरी के साथ कंपनी अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।

लंबी और मध्यम अवधि के लिहाज से यह शेयरों में निवेश का शानदार मौका, एक्सपर्ट ने बताई इसकी खास वजह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।