मेनबोर्ड सेगमेंट में SRIT इंडिया का ₹218.40 करोड़ का IPO 125.16 गुना भरकर बंद हो चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 91.84 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 312.99 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 63.70 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब अलॉटमेंट 1 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। उसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
