SRM Contractors IPO : जम्मू और कश्मीर स्थित ईपीसी कॉन्ट्रेक्टर एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के आईपीओ को दूसरे दिन भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह इश्यू अब तक 17.42 गुना भर गया है। इसे कुल 7.55 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 43.30 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 130.20 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 28 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 200-210 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। आईपीओ से पहले कंपनी ने तीन एंकर निवेशकों से 39.06 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। ग्रे मार्केट में यह इश्यू आज 43 परसेंट की प्रीमियम पर ट्रेड हो रहा है।
