Get App

Stallion India Fluorochemicals लाएगी IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात

Stallion India Fluorochemicals IPO : ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित फैसिलिटी के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों में भी खर्च होगा। इसके साथ ही, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाना है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 2:58 PM
Stallion India Fluorochemicals लाएगी IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात
Stallion India Fluorochemicals फंड जुटाने के लिए अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Stallion India Fluorochemicals IPO : रेफ्रिजरेटर सप्लाई करने वाली कंपनी स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स फंड जुटाने के लिए अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत 1.78 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर शहजाद शेरियार रुस्तमजी द्वारा 43.02 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित फैसिलिटी के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों में भी खर्च होगा। इसके साथ ही, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाना है। सारथी कैपिटल एडवाइजर्स एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज इश्यू की रजिस्ट्रार है।

कंपनी के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें