Get App

Suraj Estate IPO : पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, 72% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Suraj Estate IPO : इश्यू को 58.96 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 82.35 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 340-360 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 18, 2023 पर 7:08 PM
Suraj Estate IPO : पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, 72% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Suraj Estate के आईपीओ निवेशकों ने आज सुस्ती दिखाई।

Suraj Estate IPO : सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड के आईपीओ निवेशकों ने आज सुस्ती दिखाई। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू 72 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इश्यू को 58.96 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 82.35 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 340-360 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने का है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 12 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 28 फीसदी

रिटेल इनवेस्टर्स - 1.24 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें