Get App

Suraj Estate IPO : दूसरे दिन रिटेल निवेशकों का दबदबा, 2.42 गुना भरा इश्यू

Suraj Estate IPO : इश्यू को 1.99 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 82.35 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 340-360 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने का है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 19, 2023 पर 10:01 PM
Suraj Estate IPO : दूसरे दिन रिटेल निवेशकों का दबदबा, 2.42 गुना भरा इश्यू
Suraj Estate IPO को आज दूसरे दिन निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

Suraj Estate IPO : सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड के आईपीओ को आज दूसरे दिन निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह इश्यू 2.42 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, पहले दिन यह इश्यू 72 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका था। इश्यू को 1.99 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 82.35 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 340-360 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने का है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 12 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 2.06 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 3.90 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें