Get App

Swastik Pipe IPO: 29 सितंबर को खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, 100 रुपये में मिलेंगे एक शेयर, जानिए पूरी डिटेल

Swastik Pipe IPO: स्पेशलाइज्ड पाइप बनाने वाली कंपनी स्वास्तिक पाइप्स का इश्यू साइज 62.51 लाख शेयरों का होगा और प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 2:39 PM
Swastik Pipe IPO: 29 सितंबर को खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, 100 रुपये में मिलेंगे एक शेयर, जानिए पूरी डिटेल
Swastik Pipe ने अपने IPO के लिए 97 से 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है

स्पेशलाइज्ड पाइप बनाने वाली कंपनी स्वास्तिक पाइप्स लिमिटेड (Swastik Pipes Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) गुरुवार 29 सितंबर को खुलेगा और सोमवार 3 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने अपने IPO के लिए 97 से 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

कंपनी की योजना IPO के जरिए 62.51 लाख शेयर जारी करने की है। Swastik Pipe ने एक बयान में कहा, "इश्यू साइज 62.51 लाख शेयरों का होगा और प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी। शेयरों को बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए जारी किया जाएगा।"

स्वास्तिक पाइप्स सन 1973 से माइल्ड स्टील और कार्बन स्टील इलेक्ट्रिक-रेसिस्टेंस-वेल्डेड ब्लैक और गैल्वेनाइज्ड पाइप और ट्यूब को बनाने और उसका एक्सपोर्ट करने के कारोबार में है। इसके पास हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 2 प्लांट हैं। संदीप बंसल, अनुपमा बंसल, शाश्वत बंसल और गीता देवी अग्रवाल इसके प्रमोटर हैं।

स्वास्तिक पाइप्स ने बीत कुछ सालों में अपने बिजनेस में विविधता लाई है और अब यह सौर मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर्स, ट्रांसमिशन टावरों, स्टील ट्यूबलर पोल और रेलवे के लिए स्पेशल स्ट्रक्चर, फॉर्मवर्क और क्रैश बैरियर आदि को भी बनाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें