Swiggy IPO Subscription 1st Day: हुंडई मोटर इंडिया के रिकॉर्ड 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद इस साल का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ स्विगी का है। इसका 11,327.43 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है लेकिन इसे निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। अभी तक यह महज 12 फीसदी ही भर पाया है। एंप्लॉयीज के लिए आरक्षित हिस्सा 0.74 गुना भर चुका है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 12 रुपये यानी 3.08 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) चल रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही आईपीओ में निवेश का फैसला लेना चाहिए।
