Symbiotec Pharmalab IPO: आज से खुला ₹1757 करोड़ का इश्यू, क्या लगाने चाहिए पैसे?

Symbiotec Pharmalab IPO: इश्यू के तहत 3 करोड़ शेयर सिंबायोटेक फार्मालैब के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं। उन्हें फाइनल ऑफर प्राइस से 90 रुपये प्रति शेयर के डिस्काउंट पर शेयर मिलेंगे। IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने 34 एंकर इनवेस्टर्स से ₹526.2 करोड़ जुटाए

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 12:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Symbiotec Pharmalab अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट कामों के लिए करेगी।

सिंबायोटेक फार्मालैब का ₹1,757 करोड़ का IPO आज, 24 अगस्त से खुल गया है। इसमें 27 अगस्त तक ₹938-₹988 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 15 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इश्यू में ₹150 करोड़ के 15 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹1,607 करोड़ के 1.63 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में कंपनी की प्रमोटर सतवानी होल्डिंग्स LLP और निवेशक रोजवुड इनवेस्टमेंट्स व इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड-III अपने शेयर बेचेंगे।

IPO का अलॉटमेंट 28 अगस्त को फाइनल होगा। उसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 1 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं। IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने 34 एंकर इनवेस्टर्स से ₹526.2 करोड़ जुटाए। सिंबायोटेक फार्मालैब लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है। यह एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs), न्यूट्रिशनल इंग्रीडिएंट्स और स्पेशिएलिटी प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी सेवाएं देती है।

पब्लिक इश्यू के तहत 3 करोड़ शेयर सिंबायोटेक फार्मालैब के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं। उन्हें फाइनल ऑफर प्राइस से 90 रुपये प्रति शेयर के डिस्काउंट पर शेयर मिलेंगे। बाकी बचे इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।


ब्रोकरेज की राय

SBI सिक्योरिटीज: सब्सक्राइब

SBI सिक्योरिटीज का कहना है कि सिंबायोटेक फार्मालैब एक फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसके पास ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी और कॉम्प्लेक्स इंजेक्टेबल्स के क्षेत्र में क्षमताएं हैं। वॉल्यूम के हिसाब से कंपनी कॉर्टिकोस्टेरॉइड और स्टेरॉयडल-हार्मोन API में ग्लोबल लीडर है। FY24-FY26 के दौरान, सिंबायोटेक ने रेवेन्यू/EBITDA/एडजस्टेड शुद्ध मुनाफे में क्रमशः 10.2%/17.8%/7.8% का CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) दर्ज किया। SBI सिक्योरिटीज का कहना है कि सिंबायोटेक फार्मालैब की वैल्यूएशन इसके लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स की तुलना में उचित लगती है। ब्रोकरेज ने निवेशकों को कट-ऑफ प्राइस पर IPO को 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है।

KC सिक्योरिटीज: सब्सक्राइब

KC सिक्योरिटीज ने सिंबायोटेक फार्मालैब के मजबूत बैकवर्ड इंटीग्रेशन, ग्लोबल रेगुलेटरी क्रेडेंशियल्स, डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बढ़ती क्षमता को हाइलाइट किया है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि कंपनी API, स्पेशिएलिटी फार्मा और न्यूट्रास्युटिकल बाजारों में विकास से लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी की वैल्यूएशन लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स की तुलना में आकर्षक लगती है। ब्रोकरेज ने निवेशकों को IPO लॉन्ग-टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज: सब्सक्राइब

मास्टर कैपिटल सर्विसेज ने कहा कि सिंबायोटेक एक स्पेशलाइज्ड फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करती है, जिसमें कॉर्टिकोस्टेरॉइड API, स्टेरॉयडल-हार्मोन API, CDMO (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन) सेवाएं और कॉम्प्लेक्स इंजेक्टेबल्स शामिल हैं। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि निवेशक इस IPO को एक संभावित लॉन्ग-टर्म निवेश के अवसर के रूप में देख सकते हैं।

Gaja Capital IPO 33 गुना भरकर बंद, अब आज, 24 अगस्त को अलॉटमेंट; ऐसे चेक करें शेयर मिले या नहीं

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

कंपनी अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट कामों के लिए करेगी। IPO के लिए जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 40.79 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।