Tarson Products IPO: शेयर की लिस्टिंग पर सभी की निगाहें, उससे पहले जानिए लेटेस्ट GMP

Tarsons Products के शेयर इस हफ्ते शुक्रवार, 26 नवंबर, 2021 को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्टेड होने की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 24, 2021 पर 5:24 PM
Story continues below Advertisement
IPO (File)

लाइफ साइंसेज कंपनी टार्सन प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tarsons Products Limited) की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को बुधवार को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 77.49 गुना सब्सक्राइब किया गया था। IPO में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने काफी दिलचस्पी दिखाई। कंपनी ने 1024 करोड़ रुपए के इश्यू जारी किए थे, जिसमें 150 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू और 1.32 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए थे। कंपनी के कर्मचारियों के लिए 60,000 इक्विटी शेयरों को रिजर्व किया गया।

मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, टार्सन प्रोडक्ट्स के शेयर आज ग्रे मार्केट में 155 रुपए के प्रीमियम (GMP) पर हैं। कंपनी के शेयर इस हफ्ते शुक्रवार, 26 नवंबर, 2021 को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्टेड होने की उम्मीद है।

टार्सन प्रोडक्ट्स के IPO के लिए नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी (NII) ने 184.58 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 115.77 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स (RII) ने 10.56 गुना सब्सक्राइब किया।


ये पब्लिक इश्यू, जो 15 से 17 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, इसने प्रति शेयर 635 से 662 रुपए का प्राइस बैंड तय किया था। टार्सन प्रोडक्ट्स ने अपने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 306 रुपए करोड़ जुटाए।

Star Health IPO: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का प्राइस बैंड 870-900 रुपए तय, इश्यू से 7,249 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी

कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, पश्चिम बंगाल के पांचला में नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और बिजनेस से जुड़े दूसरे कामों के लिए खर्च करेगी।

Tarsons Products लैबवेयर प्रोडक्ट्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल वैज्ञानिक खोज को आगे बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार में किया जाता है। मार्च 2021 तक, कंपनी के पास करीब 300 प्रोडक्ट्स का एक डायवर्सिफाई प्रोडक्ट पोर्टफोलियो था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।