Get App

Tata Tech IPO: 20 साल बाद टाटा के आईपीओ को सेबी की मंजूरी, दो और कंपनियों को भी ग्रीन सिग्नल

Tata Tech IPO: आखिरी बार 2004 में टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) लिस्ट हुई थी। अब करीब 20 साल बाद टाटा की एक और कंपनी टाटा टेक (Tata Tech) को सेबी (SEBI) ने आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सेबी के पास इसका ड्राफ्ट मार्च में फाइल किया था। इसके अलावा सेबी ने दो और कंपनियों के आईपीओ को ग्रीन सिग्नल दिया है। चेक करें डिटेल्स

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 1:19 PM
Tata Tech IPO: 20 साल बाद टाटा के आईपीओ को सेबी की मंजूरी, दो और कंपनियों को भी ग्रीन सिग्नल
टाटा टेक के आईपीओ पेपर्स के मुताबिक इस ऑफर फॉर सेल इश्यू के तहत कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 9.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे।

Tata Tech IPO: करीब 20 साल बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक और कंपनी लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रुप की टाटा टेक (Tata Tech) को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सेबी के पास इसका ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) मार्च में फाइल किया था। सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट के मुताबिक इस इश्यू के तहत कोई भी नया शेयर नहीं जारी होगा और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री होगी। इससे पहले आखिरी बार 2004 में टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) लिस्ट हुई थी।

Tata Group के Tata Tech IPO के बारे में डिटेल्स

टाटा टेक के आईपीओ पेपर्स के मुताबिक इस ऑफर फॉर सेल इश्यू के तहत कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 9.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। इसमें से टाटा मोटर्स की 8.11 करोड़, अल्फा टीसी होल्डिंग्स की 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 की 48.6 लाख शेयरों को बेचने की योजना है। टाटा मोटर्स की टाटा टेक में 74.69 फीसदी, अल्फा टीसी होल्डिंग्स की 7.26 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 की 3.63 फीसदी हिस्सेदारी है। इस इश्यू के लिए जेएम फाइनेंशियल, बोफा सिक्योरिटीज और सिटी ग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया लीड मैनेजर हैं।

Tata Technologies IPO: इस भाव पर खुल सकता है आईपीओ, ग्रे मार्केट में शेयरों की जबरदस्त डिमांड

दो और IPO को मिली SEBI की मंजूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें