Tata Tech IPO: 19 साल बाद टाटा ग्रुप लाएगा आईपीओ, इस भाव पर प्रमोटर्स को जारी हुए थे टाटा टेक के शेयर्स

Tata Tech IPO: टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी टाटा टेक (Tata Tech) ने पिछले हफ्ते 10 मार्च को बाजार नियामक SEBI के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल किया है। सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) का होगा। इसके जरिए 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी जिसमें से टाटा मोटर्स अपने हिस्से के 8.11 शेयर बेचेगी

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 5:00 PM
Tata Tech में 11,081 एंप्लॉयीज काम करते हैं जिसमें 10,161 फुल टाइम और 920 कांट्रैक्ट पर हैं। इसके ग्राहक उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हैं। दुनिया भर में इसके 18 डिलीवरी सेंटर्स हैं।

Tata Tech IPO: टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी टाटा टेक (Tata Tech) ने पिछले हफ्ते 10 मार्च को बाजार नियामक SEBI के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल किया है। सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) का होगा। इसके जरिए 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी जिसमें से टाटा मोटर्स अपने हिस्से के 8.11 शेयर बेचेगी। अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 अपनी होल्डिंग से 48.6 लाख शेयरों को ओएफएस विंडो के जरिए बेचेगी।

टाटा मोटर्स की टाटा टेक में 74.69 फीसदी, अल्फा टीसी की 7.26 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 की 3.63 फीसदी हिस्सेदारी है। 2004 में टीसीएस की लिस्टिंग के बाद से पहली बार टाटा ग्रुप की कोई कंपनी लिस्ट होने की तैयारी कर रही है, ऐसे में टाटा टेक की अहम डिटेल्स नीचे दी जा रही है।

Adani Group Stocks: अदाणी के सभी शेयर रेड जोन में, चार स्टॉक्स लुढ़के लोअर सर्किट पर, सरकार के बयान पर थम गई तेजी


Tata Tech IPO: TCS के बाद Tata Group की पहली कंपनी होगी लिस्टेड

टाटा मोटर्स टाटा टेक की प्रमोटर है। 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की लिस्टिंग के बाद घरेलू मार्केट में पब्लिक होने वाली यह टाटा ग्रुप की पहली कंपनी है। प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक टाटा मोटर्स को टाटा टेक के 30,30,06,000 शेयर 7.40 रुपये के औसत भाव, अल्फा टीसी होल्डिंग्स को 2,94,45,010 शेयर 25.10 रुपये के भाव और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 को 25.10 रुपये के औसत भाव पर 1,47,22,500 शेयर मिले हैं।

Tata Tech IPO: कैसी कंपनी है Tata Tech

टाटा टेक्नोलॉजीज ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है। यह दुनिया भर की ओरिजिनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर्स (OEMs) को शुरू से आखिरी तक सभी सॉल्यूशंस समेत प्रोडक्ट डेवलपमेंट और डिजिटल सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। यह कंपनी एयरोस्पेस, ट्रांसपोर्टेशन और कंस्ट्रक्शन हैवी मशीनरी जैसे अन्य उद्योगों में सर्विसेज देती है।

Crypto Price: स्टॉक मार्केट की गिरावट नहीं थमी, BitCoin एक बार फिर 24000 डॉलर के पार, टॉप-10 के सभी क्रिप्टो में उछाल

Tata Tech IPO: टाटा टेक का इंटरनल स्ट्रक्चर

वारेन हैरिस कंपनी के सीईओ हैं। इसमें 11,081 एंप्लॉयीज काम करते हैं जिसमें 10,161 फुल टाइम और 920 कांट्रैक्ट पर हैं। इसके ग्राहक उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हैं। दुनिया भर में इसके 18 डिलीवरी सेंटर्स हैं। इसमें भारत में पुणे (मुख्यालय), गुड़गांव, बेंगलुरु, ठाणे और चेन्नई; एशिया प्रशांत में चीन का शंघाई, थाईलैंड का बैंकॉक, सिंगापुर, जापान का टोक्यो और वियतनाम में हनोई; यूरोप में रोमानिया का ब्रासोव, क्रायोवा और इयासी, स्वीडन का गोथेनबर्ग, जर्मनी का गैमर्सहेम और यूके का वारविक शामिल हैं। इसके अलावा उत्तरी अमेरिका के डेट्रायट में भी इसका डिलीवरी सेंटर है।

Bajaj Finance Share Price: पांच दिन में 7% टूट गया शेयर, अब निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटजी

Tata Tech IPO: कंपनी की वित्तीय सेहत

टाटा टेक को अप्रैल-दिसंबर 2022 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 2607.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 3011.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 331.3 करोड़ रुपये से उछलकर 407.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2022 में इसे 3529.6 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रेवेन्यू हासिल हुआ था और 437 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।