Tata Technologies IPO Allotment Status: टाटा टेक्नोलॉजीज ने बुधवार 29 नवंबर को अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल किया। जिन निवेशकों को अलॉटमेंट में शेयर मिला है, उन्हें मैसेज भेजे जाना शुरू हो चुका है। अगर आपने भी टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO के लिए आवेदन किया है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन अपने आवेदन को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ पैन नंबर की जरूरत होगी। टाटा टेक्नोलॉजी IPO के लिए अलॉटमेंट स्टेटस को 2 तरीकों से चेक किया जा सकता है। पहला तरीका IPO की रजिस्ट्रार लिंकटाइम की वेबसाइट पर जाकर चेक करना है। जबकि दूसरा तरीका बीएसई की वेबसाइट पर चेक करना है।
रजिस्ट्रार की वेबसाइट से ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट-
चरण 1: सबसे पहले इस लिंक को अपने कंप्यूटर या मोबाइल में खोलें- https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html
चरण 2: यहां ऊपर PAN के विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 4: क्लिक करते ही आपके सामने अलॉटमेंट का स्टेटस खुल जाएगा। इसमें आपने कितने शेयरों के लिए आवेदन किया है और आपको कितने शेयर मिले हैं, इस सबकी जानकारी होगी।
बीएसई की वेबसाइट पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट?
चरण 1: सबसे पहले इस लिंक को अपने कंप्यूटर या मोबाइल में खोलें- https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
चरण 2: इश्यू टाइप में "इक्विटी" को सलेक्ट करें
चरण 3: फिर इश्यू में "टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड" को सलेक्ट करें
चरण 4: दिए गए बॉक्स में अपना पैन नंबर भरें
चरण 5: अंत में "आई एम नॉट ए रोबोट" पर टिक करकें "सर्च" पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने आ जाएगा।
यहां हम निवेशकों को सावधान करना चाहते हैं कि बीएसई या लिंकटाइम दोनों की वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट का स्टेटस चेक करने के लिए किसी भी तरह के ओटीपी या पासवर्ड की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में अगर आपसे कोई व्यक्ति या संस्था अलॉटमेंट के लिए ऐसी जाानकारी मांगता है, तो सावधान हो जाएगी।
Tata Tech का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)
यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को खुला था और ग्रे मार्केट में उस दिन इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 500 रुपये से 395 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर थे और उसके एक दिन पहले यह 355 रुपये पर था। अब यह 425 रुपये यानी 85 फीसदी की GMP पर है यानी कि टाटा टेक के आईपीओ निवेशकों को 85 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिल सकता है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों से लिस्टिंग को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। शेयरों का सफर किस लेवल से शुरू होगा, यह लिस्टिंग के दिन मार्केट सेंटिमेंट और कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर तय होता है।