Tata Tech IPO: टाटा मोटर्स के शेयरधारकों की मौज, एक साथ 2 कैटेगरी में लगा सकेंगे बोली

Tata Technologies IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO खुलने में अब बस कुछ घंटे बाकी है। हालांकि अभी भी काफी निवेशक एक चीज को लेकर कंफ्यूज दिख रहे हैं, वे किस कैटेगरी में या फिर कितनी कैटेगरी में एक साथ निवेश कर सकते हैं। सबसे ज्यादा कंफ्यूजन टाटा मोटर्स के शेयरधारकों को लेकर है कि उन्हें इस IPO में क्या लाभ मिलेगा और वे एक साथ कितनी कैटेगरी में निवेश कर सकते हैं?

अपडेटेड Nov 21, 2023 पर 11:47 PM
Story continues below Advertisement
Tata Technologies IPO: टाटा मोटर्स के शेयरधारकों के लिए 10% शेयर आरक्षित रखा गया है

Tata Technologies IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO खुलने में अब बस कुछ घंटे बाकी है। हालांकि अभी भी काफी निवेशक एक चीज को लेकर कंफ्यूज दिख रहे हैं, वे किस कैटेगरी में या फिर कितनी कैटेगरी में एक साथ निवेश कर सकते हैं। सबसे ज्यादा कंफ्यूजन टाटा मोटर्स के शेयरधारकों को लेकर है कि उन्हें इस IPO में क्या लाभ मिलेगा और वे एक साथ कितनी कैटेगरी में निवेश कर सकते हैं? कुछ लोगों का यह भी सवाल है कि क्या टाटा मोटर्स की तरह टाटा मोटर्स DVR के शेयरधारकों के लिए भी इस IPO में कोई कोटा है। अगर है तो फिर इसके लिए कट-ऑफ तारीख क्या है? आइए इन सब सवालों का विस्तार से जवाब जानते हैं।

Tata Tech IPO में 5 तरह का शेयरहोल्डर कोटा

सबसे पहले बात करें टाटा टेक्नोलॉजीज IPO के शेयरहोल्डर कोटा की। कुल 5 तरह की शेयरहोल्डर कैटेगरी है, जिसके तहत इस IPO में निवेश किया जा सकता है। पहली कैटेगरी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की है। इनमें बड़े फाइनेंशियल और रिसर्च इंस्टीट्यूशन आते हैं। दूसरी कैटेगरी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) की है। तीसरी कैटगेरी आम निवेशकों यानी रिटेल निवेशकों की है। इसके अलावा इस IPO में टाटा मोटर्स के शेयरधारकों और कंपनी के कर्मचारियों के लिए भी शेयर आरक्षित रखे गए हैं।

टाटा मोटर्स DVR के शेयरधारकों को भी मिलेगा लाभ


यहां यह साफ जरूरी है टाटा मोटर्स डीवीआर के शेयरधारक अलग नहीं है। उन्हें भी टाटा मोटर्स का ही शेयरधारक माना जाता है और जो लाभ टाटा मोटर्स के शेयरधारकों को मिलेगा, वहीं लाभ इन्हें भी मिलेगा। दोनों के लिए इस IPO में टर्म और कंडीशन एक ही है।

यह भी पढ़ें- Tata Tech ने एंकर निवेशकों से जुटाए 791 करोड़ रुपये, 22 नवंबर को खुलने वाला है IPO

टाटा मोटर्स या DVR शेयरधारकों के लिए कट-ऑफ तारीख

टाटा मोटर्स या टाटा मोटर्स DVR शेयरधारकों के लिए कट-ऑफ तारीख 13 नवंबर तय की गई है। यानी शेयरहोल्डर कैटगरी का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिनके पास 13 नवंबर को टाटा मोटर्स या टाटा मोटर्स डीवीआर के शेयर थे। अगर आपने इस तारीख के बाद शेयर खरीदे हैं, तो आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा।

Tata Tech IPO: कितनी कैटेगरी में एक साथ कर सकते हैं निवेश?

अगर आपके पास टाटा मोटर्स के शेयर हैं, तो आप एक साथ दो कैटेगरी में निवेश कर सकते हैं। रिटेल कैटेगेरी और शेयरहोल्डर कोटा। ये आपकी एक ही बोली मानी जाएगी। ऐसा नहीं है कि आपने 2 कैटेगरी में अप्लाई किया है, तो आपको 2 बार आवेदन करना पड़ेगा। इसी तरह अगर आप हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल है तो भी आप HNI और शेयरहोल्डर कोटा में एक साथ निवेश कर सकते हैं।

एंप्लयी के पास 3 कैटेगरी में निवेश का मौका

हालांकि अगर आप कंपनी के कर्मचारी है और आपके पास पहले से टाटा मोटर्स के शेयर भी हैं, तो आपकी बल्ले-बल्ले हैं। क्योंकि तब आप एक साथ 3 कैटेगरी में बोली लगा सकेंगे- रिटेल या HNI कैटेगरी, शेयरहोल्डर कोटा और एंप्लॉयी कोटा। इस स्थिति में आपको IPO में शेयर मिलने के चॉन्स काफी बढ़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Tata Tech IPO का ग्रे मार्केट में धमाल, चेक करें लेटेस्ट GMP और बाकी डिटेल्स

टाटा मोटर्स के शेयरधारकों के लिए 10% शेयर आरक्षित

टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO का पूरा साइज करीब 3,042 करोड़ रुपये है। कंपनी अपने IPO में 60.8 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। इसका करीब 10% यानी 60 लाख 85 हजार शेयर टाटा मोटर्स के शेयरधारकों के लिए आरक्षित हैं। जबकि कर्मचारियों के लिए करीब 0.50 प्रतिशत शेयर अलग रखा गया है। बुधवार 22 नवंबर को यह आईपीओ खुल रहा है और शुक्रवार 24 नवंबर तक इसमें आपको पैसा लगाने का मौका मिलेगा।

रिटेल निवेशकों को न्यूनतम ₹15,000 निवेश करना होगा

कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 475 से 500 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इसका लॉट साइज 30 शेयरों का है। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को एक बार में कम से कम 30 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए उन्हें न्यूनतम 15,000 रुपये निवेश करने होंगे। 5 दिसंबर को यह शेयर बाजार में लिस्ट होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।